Monday, 14 September 2026 | 9:14 PM
UP News

पीलीभीत में विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश

एक विवाहिता ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उसके पति के बाहर जाने पर गांव का देव कुमार रात 12 बजे उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचने पर आरोपी भाग गया। विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने
Share:
पीलीभीत में विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश
Read in your preferred language.

एक विवाहिता ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उसके पति के बाहर जाने पर गांव का देव कुमार रात 12 बजे उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचने पर आरोपी भाग गया।

विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर गांव का ही देव कुमार पुत्र हीरालाल 11 दिसंबर को रात 12 बजे उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की । शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसके पति के घर आने पर उसने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मनोज कुमार मिश्रा ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।