Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि तीन अप्रैल 2022 की शाम अपने परिवार सहित रामलीला मैदान स्थित गुलेश्वरनाथ मंदिर गया था। मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा था। रात 8:30 बजे मन्दिर के पीछे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर मंदिर के पीछे देखने गया तो एक अनजान व्यक्ति उनकी च
Share:
पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश
Read in your preferred language.

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि तीन अप्रैल 2022 की शाम अपने परिवार सहित रामलीला मैदान स्थित गुलेश्वरनाथ मंदिर गया था। मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा था।

रात 8:30 बजे मन्दिर के पीछे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर मंदिर के पीछे देखने गया तो एक अनजान व्यक्ति उनकी चार वर्षीय पुत्री से छेड़खानी कर रहा था। उन्हें देखकर वह भागने लगा। पकड़ने की कोशिश की तो बाएं हाथ पर डंडा मारा।

शोर मचाकर मंदिर में मौजूद अन्य लोगों को बुलाया और उनकी मदद से उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम पप्पू निवासी बिहारीपुर कुमरिखा थाना बीसलपुर बताया। लोगों की मदद से पकड़कर उसे थाना लाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान न्यायालय में गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की सुनवाई और पत्रावली के अवलोकन के बाद आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई।