Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

अतीक अहमद शूट डेड : क्या थी ताबड़तोड़ गोली चलाने की वजह?

पहले आरोपी का नाम लवलेश तिवारी है, जिसकी उम्र 22 साल है. दूसरे का नाम मोहित उर्फ सनी है, जिसकी उम्र 23 साल है. तीसरे का नाम अरुण कुमार मौर्य है, जिसकी उम्र 18 साल है. यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उमेश पाल औ
Share:
अतीक अहमद शूट डेड : क्या थी ताबड़तोड़ गोली चलाने की वजह?
Read in your preferred language.

पहले आरोपी का नाम लवलेश तिवारी है, जिसकी उम्र 22 साल है. दूसरे का नाम मोहित उर्फ सनी है, जिसकी उम्र 23 साल है. तीसरे का नाम अरुण कुमार मौर्य है, जिसकी उम्र 18 साल है.

यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में अशरफ और अतीक को पेशी के लिए तलब किया था. इसी सिलसिले में अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था और अशरफ को बरेली जेल से लाया गया था. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही थी. कल यानी 15 अप्रैल को पुलिस दोनों अभियुक्तों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी. इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते वक्त तीन युवकों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी. इसमें अतीक और उसके भाई अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई.

पकड़े गए शूटर
पकड़े गए पहले आरोपी का नाम लवलेश तिवारी है, जिसकी उम्र 22 साल है. दूसरे अभियुक्त का नाम मोहित उर्फ सनी है, जिसकी उम्र 23 साल है. तीसरे आरोपी का नाम अरुण कुमार मौर्य है, जिसकी उम्र 18 साल है. पहला आरोपी लवलेश तिवारी, यज्ञ कुमार तिवारी का बेटा है. इसके खिलाफ बांदा जिले की थाना कोतवाली नगर और बरेरू में अवैध शराब की तस्करी, मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के मामले दर्ज हैं.

इनका भी आपराधिक इतिहास
वहीं दूसरा आरोपी मोहित उर्फ सनी स्वर्गीय जगत सिंह का पुत्र है और वह एक पेशेवर अपराधी है. वह थाना कुरारा का हिस्ट्रीशीटर भी है. उसपर हमीरपुर के कुरारा थाने में 14 मुकदमे दर्ज हैं. इसमें हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन और गैंगस्टर एक्ट के अपराध शामिल हैं. वहीं तीसरा आरोपी अरुण कुमार मौर्य दीपक कुमार का बेटा है और इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.