कासगंज ः कासगंज सोरों के तुलसीदास इंटर कॉलेज में छात्रों को दी गई यातायात सुरक्षा की सीख*
प्रवर्तन कार्यों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के क्रम में आज संत तुलसीदास इंटर कॉलेज, सोरों (कासगंज) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ, छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और कभी भी नशे की हालत में गाड़ी न चलाने की शपथ दिलाई गई तथा उपस्थित लोगों में जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग और जागरूकता अभियान पूरे माह लगातार जारी रहेंगे, जिससे जनपद में सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।