Thursday, 29 October 2026 | 10:41 AM
भारत

अरवल: बिहटा, अरवल औरंगाबाद रेल लाइन निर्माण को लेकर ज्ञापन

Share:
अरवल: बिहटा, अरवल औरंगाबाद रेल लाइन निर्माण को लेकर ज्ञापन
अरवल में रेल लाइन के लिए संघर्ष समिति ने रेल आंदोलन तेज कर दिया है। मनोज
 सिंह यादव अपने रेलवे संघर्ष समिति के साथियों के साथ चीफ इंजीनियर श्री मुरारी लाल से मिलकर बिहटा–अरवल –औरंगाबाद रेल लाइन संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन दिया है। विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए 3D सैंक्शन के लिए वार्ता किया चीफ इंजीनियर ने बताया है कि जमीन सत्यापन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए 3D सैंक्शन कर दिया जाएगा.
बताते चले की 2024 में ही औरंगाबाद टर्मिनल से अनुग्रह नारायण टर्मिनल रेलवे लाइन की राशि 444 करोड़ मिलने के बाद भी एवं 29 सितंबर 2025 को अनुग्रह नारायण टर्मिनल से बिहटा रेलवे स्टेशन तक 3606 करोड़ राशि के मंजूरी के बाद भी अभी तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शिथिलता से किया जा रहा है जिस पर 11 सूत्री मांग चिफ इंजीनियर से रेलवे संघर्ष समिति ज्ञापन के रूप में देने का काम किया चीफ इंजीनियर श्री मुरारी लाल ने बताया कि जमीन सत्यापन में किसी प्रकार का दिक्कत अब नहीं है जल्द ही 3D सैंक्शन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
मनोज सिंह यादव के अलावा संघर्ष समिति के साथी पूर्व मुखिया अरविंद राजवंशी, दिलीप पासवान, भूषण पासवान, रामनरेश ठाकुर, रामचंद्र राजवंशी, नरेश सिंह, कारू सिंह ,धनंजय कुमार झा, सिंह मंटू कुमार, अनिल कुमार, ओमप्रकाश कुमार एवं दर्जनों साथी महेंद्रु घाट पटना निर्माण संगठन में उपस्थित थे