Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

पीलीभीत में मानपुर गांव में युवक पर जानवर ने किया हमला

कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा निवासी जगतपाल सिंह ने बताया कि उनका घर गांव के किनारे पर है। 14 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह रविवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर लघुशंका कर रहा था। उसी समय गांव के जसवीर के गन्ने के खेत से निकले जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। जंगली जानवर पंकज का पैर पकड़कर गन्ने के खेत म
Share:
पीलीभीत में मानपुर गांव में युवक पर जानवर ने किया हमला
Read in your preferred language.

कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा निवासी जगतपाल सिंह ने बताया कि उनका घर गांव के किनारे पर है। 14 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह रविवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर लघुशंका कर रहा था। उसी समय गांव के जसवीर के गन्ने के खेत से निकले जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। जंगली जानवर पंकज का पैर पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने लगा।

पंकज के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर की ओर दौड़े। शोर-शराब होने पर जानवर भाग गया। घायल किशोर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगतपाल ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव में दो पालतू कुत्तों को भी जंगली जानवर ने मार दिया था। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी दहशत है। इस बाबत रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए का हमला प्रतीत हो रहा है। गांव के बाहर कैमरा लगवा दिया गया है। लगातार निगरानी रखी जा रही है।