हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम बुधवार की शाम को आए। चुनावों में अध्यक्ष पद पर आनंद मणि त्रिपाठी और महासचिव के पद पर मनोज कुमार मिश्रा विजयी हुए हैं। आनंद मणि त्रिपाठी को 1524 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योतिन्द्र मिश्रा को 656 वोट मिले।
सबसे रोचक मुकाबला महासचिव के पद पर रहा। इस पद के विजेता मनोज कुमार मिश्रा व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. वीके सिंह के बीच मतों की गिनती के दौरान कांटे की टक्कर रही। हालांकि अंत में मनोज कुमार मिश्रा को 1006 वोट मिले जबकि डॉ. वीके सिंह को 811 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनुज कुदेसिया 699 मत पाकर विजयी रहे, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राम उजागिर पांडेय को 595 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष मध्य के दो पदों पर अमित जायसवाल व अखिलेश प्रताप सिंह चौहान विजयी हुए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रवि प्रकाश मिश्रा विजयी हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक यादव को मात्र 26 मतों से परास्त किया। कोषाध्यक्ष के पद पर भूपाल सिंह ने जीत हासिल की, उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सुधाकर मिश्रा रहे। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर अनीता तिवारी, सिंकन्दर यादव व अरविन्द कुमार तिवारी निर्वाचित हुए हैं।
इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर देवेश चंद्र पाठक, अनुराधा सिंह, अनिल कुमार तिवारी, बनवारी लाल, निशा श्रीवास्तव व सूर्य प्रकाश सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर हर्षिता मोहन शर्मा, शशांक द्विवेदी, आशीष कुमार श्रीवास्तव, आदेश श्रीवास्तव, आरती रावत व रश्मि सिंह ने जीत हासिल की।
अवध बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर 31 जनवरी को मतदान सम्पन्न हुआ। इस बार के चुनाव में कुल 3500 अधिवक्ता सदस्यों में से 3276 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
उत्तर प्रदेश
अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी बने: मनोज कुमार मिश्रा महासचिव और अनुज कुदेसिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम बुधवार की शाम को आए। चुनावों में अध्यक्ष पद पर आनंद मणि त्रिपाठी और महासचिव के पद पर मनोज कुमार मिश्रा विजयी हुए हैं। आनंद मणि त्रिपाठी को 1524 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योतिन्द्र मिश्रा को 656 वोट मिले। सबसे रोचक मुकाबला महास
Read in your preferred language.