Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में खेलते-खेलते मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। बच्ची ने तोड़ दिया दम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर 15 महीने की बच्ची पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोग परेशान परिजन के ढांढस बंधाते रहे। बाल्टी में सिर के बल गिर गई बच्ची घटना कोतवाल
Share:
मैनपुरी में खेलते-खेलते मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। बच्ची ने तोड़ दिया दम
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर 15 महीने की बच्ची पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोग परेशान परिजन के ढांढस बंधाते रहे।

बाल्टी में सिर के बल गिर गई बच्ची
घटना कोतवाली क्षेत्र के नगरिया चौराहा के पास की है। यहां रहने वाले अंकुल की 15 माह की पुत्री सोना बुधवार की दोपहर घर के बरामदे में खेल रही थी। बच्ची को खेलता हुआ छोड़ मां कमरे में खाना खाने चली गई। इस दौरान बच्ची खेलते खेलते बरामदे में पानी से भरी रखी बाल्टी में सिर के बल गिर गई।

घर में चीख पुकार मच गई
आसपास किसी के न होने की वजह से बच्ची ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। मां जब कमरे से बाहर आई तो बच्ची को सिर के बल बाल्टी में पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। उसने भागकर बच्ची को पानी से बाहर निकाला। तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ