Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद में नागरिक सुरक्षा विभाग की समस्त कमांडिंग ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 जनपद फर्रुखाबाद में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं की तैयारियों और समन्वय को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस बैठक का
Share:
फर्रूखाबाद में नागरिक सुरक्षा विभाग की समस्त कमांडिंग ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 जनपद फर्रुखाबाद में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं की तैयारियों और समन्वय को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समादेष्टा अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा के उनके दायित्वों से अवगत कराना एवं समुचित अनुश्रवण सुनिश्चित करना था।

बैठक की शुरुआत समस्त अधिकारियों के औपचारिक परिचय के साथ हुई। इसके पश्चात उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा कानपुर नगर श्री शिवराज सिंह ने आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा की भूमिका, उपयोगिता और कार्ययोजना पर संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि संकट की घड़ी में नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका अहम होती है, परंतु इसके प्रभावी संचालन के लिए अन्य विभागों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।

श्री सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन के दौरान कई जन समस्याएं उत्पन्न होती हैं जिन्हें नियंत्रित करने हेतु अन्य विभागों के अधिकारियों को पदेन समादेष्टा नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा संबंधी उत्तरदायित्वों की पूरी जानकारी दी गई और उन्हें प्रशिक्षित करने पर बल दिया गया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) व नोडल अधिकारी ने जनपद के संभ्रांत नागरिकों से आह्वान किया कि वे भी नागरिक सुरक्षा संगठन से जुड़कर राष्ट्रहित में सहयोग करें। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी तैयार की जाए और जिला स्तर पर नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी समादेष्टा अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप नागरिक सुरक्षा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे किसी भी आपदा के समय उनकी सेवाओं का बेहतर उपयोग किया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित करें तथा अपने विभागीय कार्मिकों की सूची तैयार कर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) नोडल अधिकारी को समय से उपलब्ध कराएं।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिकारीगण में मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, ई.ई. जलकल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, इंसपेक्टर होमगार्ड्स, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, एसएनए जोन-2, बीएसएनएल के एजीएम (प्रशासन एवं प्लानिंग), चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, उपनियंत्रक, एवं सभी सहायक उपनियंत्रकगण सम्मिलित रहे। इस बैठक के माध्यम से जनपद फर्रुखाबाद ने नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में समन्वय, प्रशिक्षण और तैयारियों की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया है, जिससे भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सकेगा।

रिपोर्ट—धर्मवीर सिंह संवाददाता फर्रूखाबाद 【द दस्तक 24 न्यूज़]