Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

मैनपुरी में असलहा के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर असलहा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि उसे शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी को दी गई शिकायत को पुलिस संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाए
Share:
मैनपुरी में असलहा के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Read in your preferred language.

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर असलहा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि उसे शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी को दी गई शिकायत को पुलिस संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 14 जनवरी को वह बाजार से वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही रहने वाले दो नामजद व इटावा के रहने वाले साथी ने रोक लिया। आरोप लगाया कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई। इसके बाद आरोपी उसे खींच कर झाड़ियों में ले गए। वहां असलहा के बल पर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। बताया कि थाने में शिकायत देने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी पहले भी उसके साथ हरकत कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना बेवर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। जो भी सत्यता होगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।