Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 PM
मनोरंजन

जल्द ही आमने सामने दिखे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी, फरवरी में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म सेल्फी का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लंबे समय से फैंस बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी देखने के लिए एक्साइटेड थे, ऐसे में जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म के मोशन पोस्टर में इमरान और अक्षय एक
Share:
जल्द ही आमने सामने दिखे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी, फरवरी में रिलीज होगी फिल्म
Read in your preferred language.

फिल्म सेल्फी का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लंबे समय से फैंस बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी देखने के लिए एक्साइटेड थे, ऐसे में जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म के मोशन पोस्टर में इमरान और अक्षय एक दूसरे के आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- फैंस ही किसी एक्टर को स्टार बनाते हैं और वो चाहें तो स्टार्स को तोड़ भी सकते हैं। जानिए क्या होता है, जब एक फैन अपने आइडल के खिलाफ खड़ा हो जाता है। 24 फरवरी को सिनेमाघरों में सेल्फी देखें।
वहीं इमरान हाशमी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘एक सुपरस्टार, एक सुपरफैन, ये जोड़ी है या फिर दुश्मनी। जीनिए सेल्फी में, फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी।’
सेल्फी का पोस्टर देखने के बाद ऑडियंस को शाहरुख खान की फिल्म फैन की याद आ गई। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- क्या ये साउथ फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक है। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन-कौन हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप फिर एक रीमेक लेकर आ रहे हो।
बता दें कि सेल्फी का डायरेक्शन राज मेहता ने किया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स, गुड फिल्म्स और सुकुमार पृथ्वीराज की प्रोडक्शन कंपनी ने किया है। फिल्म 24 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार है।