Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला, जनता चुनाव में भाजपा को सिखाएगी सबक

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने 79 सांसदों के टिकट काटना चाहती है। एक सांसद का क्षेत्र बदलने को मजबूर हो गई
Share:
मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला, जनता चुनाव में भाजपा को सिखाएगी सबक
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने 79 सांसदों के टिकट काटना चाहती है। एक सांसद का क्षेत्र बदलने को मजबूर हो गई है। गठबंधन लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के साथ धोखा किया है। एक तरफ किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया, दूसरी तरफ आंदोलन करने जा रहे किसानों पर लाठी चार्ज करके आंसू गैस के गोले तक छोड़े। किसानों के वाहनों में सरकार ने केले ठुकराकर तानाशाही का परिचय दिया है।

चुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक
भाजपा किसान हित की बात करती है, लेकिन एमएसपी पर कानून बनाने की बात नहीं करती। एमएसपी पर कानून बना दिया जाए तो किसानों को लाभ होगा। भाजपा का किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला साबित हुआ। कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 50 से अधिक सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में जनता सबक भी सिखाएगी।