Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव प्रशासन पर जमकर बरसे। बोले- सपा कार्यकर्ता चुनाव में धांधली करने वाले अफसरों के नाम नोट कर लें।

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन यानी रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां सबसे पहले वह पूर्व पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव के आवास पहुंचे। उनकी अनुज वधू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। अफस
Share:
मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव प्रशासन पर जमकर बरसे। बोले- सपा कार्यकर्ता चुनाव में धांधली करने वाले अफसरों के नाम नोट कर लें।
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन यानी रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां सबसे पहले वह पूर्व पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव के आवास पहुंचे। उनकी अनुज वधू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

अफसर चुनाव में धांधली करवा रहे- सपा कार्यकर्ता
इसके बाद बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मतगणना के दौरान घटी घटनाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई संदेश दिए। चुनाव में हुई हार पर मंथन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा धांधली करने की बात कही गई। इस सपा मुखिया ने कहा कि प्रशासन के जो अफसर चुनाव में धांधली करवा रहे हैं, उनके नाम कार्यकर्ता अपने पास नोट कर लें। समय आने पर उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा।

धांधली पर सपा लगातार नजर बनाए हुए हैं
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में प्रशासन के माध्यम से भाजपा ने धांधली की है। इस पर सपा लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरतते हुए पैनी निगाह रखने के लिए कहा। कहा कि जल्द ही वे मैनपुरी में एक कार्यक्रम रखेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। यहां से वह एटा के लिए रवाना हो गए।