Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 PM
उत्तर प्रदेश

एक बार फिर कन्नौज से उतरे अखिलेश, सपा मुखिया ने परिवार की मौजूदगी में किया नामांकन ?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए 'इत्रनगरी' कन्नौज से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनकी पत्नी डिंपल यादव , चाचा शिवपाल और रामगोपाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. पहले इस सीट से सपा ने अखिलेश के भतीजे और मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव
Share:
एक बार फिर कन्नौज से उतरे अखिलेश, सपा मुखिया ने परिवार की मौजूदगी में किया नामांकन ?
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए 'इत्रनगरी' कन्नौज से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनकी पत्नी डिंपल यादव , चाचा शिवपाल और रामगोपाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. पहले इस सीट से सपा ने अखिलेश के भतीजे और मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित किया था.  यूपी की कन्नौज सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है. सपा का गढ़ रही कन्नौज सीट पर बीजेपी ने वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक को ही उतारा है. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को हराया था