Wednesday, 16 September 2026 | 10:08 PM
भारत

श्रीलंका में एयर शो में शामिल हुए वायु सेना प्रमुख, भदौरिया ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री से की मुलाकात

 भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बुधवार को कोलंबो में श्रीलंकाई वायु सेना (एसएलएएफ) की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। एसएलएएफ ने दो मार्च को अपनी 70वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर उसने बुधवार से शुक्
Share:
श्रीलंका में एयर शो में शामिल हुए वायु सेना प्रमुख, भदौरिया ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री से की मुलाकात
Read in your preferred language.

 भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बुधवार को कोलंबो में श्रीलंकाई वायु सेना (एसएलएएफ) की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

एसएलएएफ ने दो मार्च को अपनी 70वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर उसने बुधवार से शुक्रवार तक एयर शो का आयोजन किया है।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दो दिन की यात्रा पर बुधवार को श्रीलंका पहुंचे भदौरिया ने एयर शो के दौरान वहां के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से उनकी बातचीत हुई। उन्होंने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और रक्षा मंत्री कमल गुनारत्ने से भी मुलाकात की।

बयान में कहा गया है कि श्रीलंका और भारतीय वायु सेना के बीच मुख्यालय स्तर पर लगातार संवाद होता है। कोलंबो के गाले फेस में आयोजित एयर शो में भारत की तरफ से सूर्यकिरण और सारंग एयरोबैटिक टीम के साथ ही हल्के लड़ाकू विमान तेजस भी भाग ले रहे हैं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ