लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान फर्नीचर व्यापारी मनोज चौहान (38) का शनिवार सुबह शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक अकबरनगर स्थित किराए की दुकान टूटने के बाद उन्होंने ने कर्ज लेकर दूसरी दुकान खोल ली थी, लेकिन काम ठीक न चलने से परेशान थे।
गाजीपुर के संजयगांधी निवासी मनोज चौहान अकबरनगर में किराए पर फर्नीचर की दुकान चलाते थे। भाई मुकेश के मुताबिक मनोज ने प्रशासन द्वारा अकबरनगर स्थित दुकान टूटने के नोटिस जारी करने के बाद कर्ज लेकर इलाके में ही दूसरी दुकान खोल ली थी।
दुकान न चलने से कर्ज के कारण वह परेशान चल रहे थे। शुक्रवार रात मनोज खाना खाकर अपने कमरे में चला गए।
उनकी पत्नी ममता कमरे में पहुंची तो वह रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। शेार सुन जुटे परिजनों ने शव को फंदे से उतार कर लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक मनोज के परिवार वालों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों की तहरीर और सारक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश
अकबरनगर दुकान टूटने के बाद कर्ज लेकर इलाके दूसरी दुकान खोल ली फर्नीचर व्यापारी मनोज चौहान फांसी पर लटके
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान फर्नीचर व्यापारी मनोज चौहान (38) का शनिवार सुबह शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक अकबरनगर स्थित किराए की दुकान टूटने के बाद उन्होंने ने कर्ज लेकर दूसरी दुकान खोल ली थी, लेकिन काम ठीक न चलने से परेशान थे। गाजीपुर के संजयगांधी निवासी मनोज
Read in your preferred language.