Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में IPS अफसर की कार्रवाई से पुलिस विभाग में मची खलबली, दारोगा सहित सात पुलिस कर्मी सस्पेंड

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कार्य क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने एक दारोगा और छह सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसका आदेश जारी किया है। सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात थे और अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित मिले थे। जिसके बाद एसपी ने
Share:
पीलीभीत में IPS अफसर की कार्रवाई से पुलिस विभाग में मची खलबली, दारोगा सहित सात पुलिस कर्मी सस्पेंड
Read in your preferred language.

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कार्य क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने एक दारोगा और छह सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसका आदेश जारी किया है। सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात थे और अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित मिले थे। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की है।

लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एक उप निरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी एवं तीन आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अपने कर्तव्य स्थल पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर की गई है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी शाहनवाज अख्तर, जय प्रकाश व रजनीश तथा आरक्षी शुभम कुमार, विकास कुमार एवं विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।ये सभी पुलिस लाइन में तैनात थे। अनाधिकृत रूप से