Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में महिला का हार छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत में एसपी अविनाश पांडेय ने घटना का खुलासा करते बताया कि 10 नवंबर को घुंघचाई बंडा हाईवे पर शहबाजपुर गुरुद्वारे के पास बाइक सवार लुटेरे ने पति के साथ बंडा की ओर जा रही बाइक सवार महिला के गले से झपट्टा मारकर हार छीन लिया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सीओ विशाल चौधरी ने मौके
Share:
पीलीभीत में महिला का हार छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पीलीभीत में एसपी अविनाश पांडेय ने घटना का खुलासा करते बताया कि 10 नवंबर को घुंघचाई बंडा हाईवे पर शहबाजपुर गुरुद्वारे के पास बाइक सवार लुटेरे ने पति के साथ बंडा की ओर जा रही बाइक सवार महिला के गले से झपट्टा मारकर हार छीन लिया था।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सीओ विशाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरे की तलाश शुरू की गई। आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बंडा रोड जगतपुर तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से छीना गए हार के अलावा तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई। जिससे खुलासे के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।