Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में ABVP कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्रिश्चियन तिराहे पर नारेबाजी करके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें उन्होंने संदेशखाली में महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
Share:
मैनपुरी में ABVP कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्रिश्चियन तिराहे पर नारेबाजी करके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें उन्होंने संदेशखाली में महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को सावित्री धर्मशाला स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यालय परिसर से नारेबाजी करते हुए क्रिश्चियन तिराहे पर पहुंचे। क्रिश्चियन तिराहे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिला संयोजक गौरव यादव ने कहा कि बीते कई सालों से पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा महिलाओं पर अत्याचार करके अपराध किए जा रहे हैं। राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उपलब्ध कराई जाए निशुल्क कानूनी सहायता

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रद्धा राठौर ने कहा कि संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जाए। संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर रोक लगाई जाए। पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। संदेशखाली में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए। ताकि पीड़ित परिवारों के पलायन पर रोक लग सके। पुतला फूंकने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रिमझिम सक्सेना, आरती, पूनम, सपना, प्रदीप, सतेंद्र, अनिल, आलोक मौजूद रहे।