Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में जलभराव वाले क्षेत्र में गिरा साइकिल सवार युवक , गई जान

पीलीभीत में जलभराव के बीच गुजर रहा साइकिल सवार युवक पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह लोगों की उसपर नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शहर के बल्लभनगर कॉलोनी क्षेत्र की है। जहानाबाद
Share:
पीलीभीत में जलभराव वाले क्षेत्र में गिरा साइकिल सवार युवक , गई जान
Read in your preferred language.

पीलीभीत में जलभराव के बीच गुजर रहा साइकिल सवार युवक पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह लोगों की उसपर नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना शहर के बल्लभनगर कॉलोनी क्षेत्र की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर खास निवासी लाल सिंह पुत्र तुलाराम शहर में ही नौकरी करता था। वह रोजाना ड्यूटी करने आता था। लगातार हो रही बारिश से बल्लभनगर के कुछ हिस्सों में पानी अधिक भर गया।

बताया जाता है कि लाल सिंह साइकिल पर जलभराव क्षेत्र से होकर जा रहा था। पानी अधिक होने से वह गिर गया। उठ न पाने से वह डूब गया। जलभराव अधिक होने से उस क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा, किसी की उसपर नजर नहीं पड़ी।

सोमवार सुबह लोग जलभराव के क्षेत्र से होकर गुजरे तो साइकिल पड़ी देखी। पास में ही युवक पड़ा था। मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को पानी से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।