Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

पीलीभीत में घर लौट रहे ग्रामीण को घेरकर लाठी-डंडों पीटा

खेत से घर लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इससे उसका एक पैर टूट गया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरखेड़ा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव निवासी छत्रपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 अप्रैल 2024 को श
Share:
पीलीभीत में घर लौट रहे ग्रामीण को घेरकर लाठी-डंडों पीटा
Read in your preferred language.

खेत से घर लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इससे उसका एक पैर टूट गया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बरखेड़ा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव निवासी छत्रपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 अप्रैल 2024 को शाम को सात बजे खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही धर्मपाल, फतेह बहादुर और गोपेंद्र के अलावा दियूरिया क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी मिथुन ने उसे घेर लिया। इसके बाद गालीगलौज करने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। जिससे उसका एक पैर टूट गया। शोरशराबे पर उसकी पत्नी व अन्य लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है