Thursday, 01 October 2026 | 3:33 AM
उत्तर प्रदेश

अक्टूबर में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, विभागों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग और नालियों की सफाई पर जोर; चूहों और पशुओं से होने वाले रोगों के प्रति भी लोगों को किया जाएगा जागरूक

बैठक में स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, नगर विकास समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।
Share:

Read in your preferred language.

कासगंज द दस्तक 24 राजेन्द्रसिंह 

बैठक में स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, नगर विकास समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

पंचायत विभाग को जनपद के सभी ग्रामों में तथा नगर विकास विभाग को नगर पालिका क्षेत्र में एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग और नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि जलभराव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।

कृषि विभाग को चूहों एवं छछूंदरों से फैलने वाले रोगों के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने तथा पशुपालन विभाग को पशुओं से होने वाले रोगों की रोकथाम और बचाव के उपायों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग के माध्यम से भी बच्चों और अभिभावकों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जुलाई माह में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन गतिविधियों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी थी, उन पर इस चरण में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी विभागों को कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सभी निर्धारित गतिविधियों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्ययोजना और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई।