Tuesday, 15 September 2026 | 9:05 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर
Share:
मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर सपा नेता ब्रजेश यादव का मकान है। बताया गया है कि बीती रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर यहां से 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हो सकी, जब सपा नेता के परिजनों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा।

सूचना पर सीओ के साथ प्रभारी निरीक्षक भोगांव मौके पर पहुंच गए। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ