Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में चूका बीच पर पर्यटन सत्र के दूसरे दिन पहुंचे 160 सैलानी

कलीनगर के पर्यटन सत्र के दूसरे दिन भी चूका बीच सैलानियों की आमद से गुलजार रहा। प्रकृति के अद्भुत नजारों को देख सैलानी खुश नजर आए। दूसरे दिन 160 सैलानी चूका बीच पहुंचे। यूएसए के पर्यटक दूसरे दिन सफारी का आनंद लेकर लौटे। कुछ ही सैलानियों को बाघ के दीदार हुए। अधिकांश मायूस होकर लौटे। पीलीभीत टाइगर रिजर
Share:
पीलीभीत में चूका बीच पर पर्यटन सत्र के दूसरे दिन पहुंचे 160 सैलानी
Read in your preferred language.

कलीनगर के पर्यटन सत्र के दूसरे दिन भी चूका बीच सैलानियों की आमद से गुलजार रहा। प्रकृति के अद्भुत नजारों को देख सैलानी खुश नजर आए। दूसरे दिन 160 सैलानी चूका बीच पहुंचे। यूएसए के पर्यटक दूसरे दिन सफारी का आनंद लेकर लौटे। कुछ ही सैलानियों को बाघ के दीदार हुए। अधिकांश मायूस होकर लौटे।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन मुफ्त में करीब तीन सौ सैलानियों ने चूका बीच की सैर की थी। दूसरे दिन भी चूका बीच और जंगल की सुंदरता के कायल सैलानियों की बेहतर आमद हुई। बृहस्पतिवार को भी जनपद के अलावा बरेली, लखीमपुर, बदायूं के अलावा कुछ विदेशी सैलानी चूका बीच पहुंचे। सैलानियों के पहुंचने से सुबह से ही मुस्तफाबाद में रौनक बढ़ गई।

शाम को दूसरी शिफ्ट तक 30 वाहनों से सैलानी जंगल भ्रमण के लिए रवाना हुए। दोनों शिफ्टों में सैलानियों को बाघों के बेहतर दीदार होने की बात कही जा रही है। जबकि तमाम सैलानी ऐसे भी थे जो बाघ न दिखने पर मायूस होकर लौटे। नहर किनारे बाघ दिखाई देने की बात कही जा रही है। बुधवार को पीटीआर पहुंचे यूएसए के दो सैलानियों ने बृहस्पतिवार को भी जंगल सफारी का आनंद लिया। इसके बाद वे लौट गए। बृहस्पतिवार को चूका बीच घूमने वाले सैलानियों की संख्या 160 रही।

चयनित गाइडों को दिया जाएगा प्रशिक्षणपीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन में इस बार गाइडों की संख्या बढ़ा दी गई लेकिन इनकों प्रशिक्षण नहीं दिया गया। इसके लिए पूर्व में परीक्षा पास करने वाले गाइडों का चयन किया गया। जंगल भ्रमण के दौरान जरूरी जानकारी समेत नियमों का पालन करने के लिए 18 नवंबर को पीटीआर प्रशासन की ओर से चयनित गाइडों को मुस्तफाबाद में प्रशिक्षण दिया जाएगा।