मौनी रॉय का शादी के 4 साल बाद हुआ तलाक, पति सूरज नांबियार ने किया चीट

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय का तलाक हो गया है. उन्होंने सूरज नांबियार से तलाक ले लिया है. शादी के 4 साल बाद दोनों का तलाक हुआ. मौनी अब सूरज के साथ नहीं रहती हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

एबीपी न्यूज के शो ‘सास बहू और साजिश’ ने सोर्स के हवाले से बताया कि दरअसल, मौनी रॉय को उनके पति ने चीट किया फेम पाने के मकसद से. सूरज ने मौनी के सारे पैसे भी इस्तेमाल कर लिए. अब दोनों ने तलाक ले लिया है और दोनों साथ भी नहीं रहते हैं. मौनी ने सोशल मीडिया से भी सूरज संग फोटोज हटा दी हैं. हालांकि, दोनों ने अपने तलाक को लेकर अभी तक ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है. बता दें कि मौनी रॉय औ सूरज ने 2022 में शादी की थी. उनकी ये शादी बहुत चर्चा में रही. उन्होंने सूरज संग गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. उनकी शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी. मालूम हो कि मौनी रॉय की करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है.