भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा है कि वह टेस्ट टीम के उप-कप्तान बने रहने के पूरी तरह हकदार थे। कैफ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में पंत भारत के सबसे बड़े मैच-विनर्स में से एक हैं और उन्होंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं किया, जिसके आधार पर उनसे उप-कप्तानी छीनी जाए। बता दें कि, बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए चुनी गई टीम में उप-कप्तानी का जिम्मा केएल राहुल को सौंपा है। इससे पहले यह जिम्मेदारी पंत के कंधों पर थी।
ऋषभ पंत से छिनी उप-कप्तानी तो भड़के मोहम्मद कैफ
