पीलीभीत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

थाना गजरौला क्षेत्र के माला कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय पूजा मंडल पत्नी विशाल मंडल ने शनिवार शाम को अपने घर के कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। थोड़ी देर बाद जब परिवार के लोगों की निगाह पड़ी, तो फंदे से नीचे उतारा। तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। मृतक का मायका इसी थाना क्षेत्र के गोयल कॉलोनी में है।

ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को सूचना दी। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गजरौला राजीव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Comment