गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा
गया, 8 अक्टूबर । इंडिया गठबंधन के कॉंग्रेस, राजद, सी पी आई, सी पी आई ( एम ), माले, वि आई पी, पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर गयाजी के गांधी मैदान स्थित धरना स्थल से विशाल देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतन्त्र बचाओ मार्च का आयोजन किया गया।
विरोध मार्च गयाजी गांधी मैदान से शुरू होकर राय काशी नाथ मोड़, गया व्यवहार न्यायालय होते गया समाहरणालय के समक्ष सभा में तब्दील होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल इंडिया गठबंधन में शामिल दलों में कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी. पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, डॉ देविका सैयार चंद्रिका प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार निराला. सुनील कुमार पासवान, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राज़द के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद निजाम, जितेंद्र यादव, सी पी आई के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, मोहम्मद यहीया खान, सी पी आई ( एम ) के जिला अध्यक्ष राम खेलावन दास, पारस नाथ सिंह, कपिल देव सिंह, माले के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार, रीता वर्णवाल, तरीक अनवर, वि आई पी के राजेश निषाद, केशरी मल्लाह आदि ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्वच्छ और संवैधानिक संस्था को मोदी- शाह के पिंजरों का तोता बना कर अपने दो समकक्ष दो चुनाव आयुक्तों द्वारा 10 महीने में दर्जनों शिकायत को पूरी तरह नजरअंदाज कर जम कर वोट चोरी करने का काम कर सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने का काम किया।
नेताओं ने कहा कि एस आई आर के नाम पर अभी तक देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं जिसमें 65 लाख बिहार के है का नाम काटा गया, लेकिन उनसे कारण को सार्वजानिक नहीं किया गया, फॉर्म-6 मे बिना किसी के राय के बदलाव किया तथा इस बदलाव के बारे में देशवासियों को गुमराह करने हेतु 26 सितंबर को गलत बयान देकर बताया कि यह बदलाव माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया हूं, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह खारिज कर कहा कि मैं ऐसा कोइ आदेश नहीं दिया हू।
नेताओं ने कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त और गिरफतार करने की मांग को लेकर संपूर्ण देश में राष्ट्रव्यापी आंदोलन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, आमजनों की आवाज राहुल गांधी सहित सभी इंडिया गठबंधन में शामिल दालों के सुप्रीमो के नेतृत्व में लगातार चलने के बाद भी मोदी सरकार के कानों पर जु तक नहीं रेंग रहा है।
नेताओं ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक इंडिया गठबंधन का आंदोलन प्रखंड, जिला, प्रदेश एवं देश स्तर तक जारी रहेगा, आगे देशभर में कई बड़ी रैलियां तथा नवंबर में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महरौली का भी आयोजन किया जाएगा।