Friday, 09 October 2026 | 4:23 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :मदरसों/शिक्षण संस्थाओं एवं अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन हेतु संशोधित तिथि निर्धारित की गयी

Share:
जौनपुर :मदरसों/शिक्षण संस्थाओं एवं अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन हेतु संशोधित तिथि निर्धारित की गयी
Read in your preferred language.
जौनपुर :अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद स्थित समस्त मदरसों/शिक्षण संस्थाओं एवं अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को अवगत कराया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन हेतु संशोधित तिथि निर्धारित की गयी है, जिसका विवरण इस प्रकार है :- पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर (11-12) के नवीनीकरण छात्र/छात्रों हेतु छात्र/छात्राओं के आवेदन तिथि 11 अगस्त, 2026, छात्र/छात्राओं के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026, इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर, 2026, पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर (11-12) के नवीन छात्र/छात्रों हेतु छात्र/छात्राओं के आवेदन तिथि 11 अगस्त, 2026, छात्र/छात्राओं के आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2026, इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 26 अक्टूबर, 2026 है।

             अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं हेतु राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राज्य सरकार की वेबसाइट  scholarships.up.nic.in पर आवेदन करेंगे एवं सम्बन्धित शिक्षण संस्था यह ध्यान देंगे कि सम्बन्धित छात्र/छात्रायें आपके मदरसें/विद्यालय में नियमित रूप से अध्यनरत् हों।

             जनपद में संचालित समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों/विद्यालयों /महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य/प्राचार्यगण एवं अध्यनरत् छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि राज्य सरकार की वेबसाइट  scholarships.up.nic.in पर उपलब्ध साफ्टवेयर में दी गयी व्यवस्था व निर्गत समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति हेतु समस्त कार्यवाही ससमय पूर्ण कर ली