Friday, 09 October 2026 | 4:22 AM
भारत

अरवल : पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने की सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण

Share:
अरवल  : पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने की सेवा सेतु शिविर का  निरीक्षण
Read in your preferred language.
अरवल 8 अक्टूबर। .बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आज सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के प्रांगण में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार शिविर का  निरीक्षण किया। वहां उपस्थित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने मंत्री दीपक प्रकाश का फूल माला से भव्य स्वागत किया.
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश जब शिविर में जा रहे थे। .तभी उनकी नजर एक ई रिक्शा पर बैठा दिव्यांग ऋषि कुमार ग्राम करवा बलराम पर पड़ा .उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपने पदाधिकारी से कहा कि पहले इनसे मिल लेते हैं.सभी पदाधिकारी वहीं रुक गए .मंत्री आगे बढ़कर ई रिक्शा का चाबी उस दिव्यांग व्यक्ति को दिए और उनसे हाथ मिलाते हुए हाल-चाल पूछा.तत्पश्चात शिविर में गए और वहां पर शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, बिजली ,राजस्व ,राशन कार्ड , स्वास्थ्य विभाग इत्यादि विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर घूमते हुए सभी विभागों को जनता के कार्यों को त्वरित रूप से निष्पादन करने का निर्देश दिया .
इस शिविर में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए । .सोनभद्र  पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रविंद्र सिंह ने आवेदन देकर 2 वर्ष पूर्व में बने वंशी ग्राम में प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन पर पीपल के पेड़ उगने एवं संवेदक के द्वारा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित नहीं करने पर खेद व्यक्त करते हुए मंत्री जी से अनुरोध किया कि इस पर ध्यान देते हुए विद्यालय भवन को चालू किया जाए .ताकि बच्चों के पठन-पाठन में दिक्कत ना हो .  बी भी जी राम जी योजना के पी ओ आलोक कुमार को निर्देश दिया कि सभी जनप्रतिनिधियों की बातों पर ध्यान देते हुए योजना लागू करें .
समय पर पंचायत  चुनाव के सवाल पर पत्रकारों को उन्होंने बताया कि परिसीमन का कार्य चल रहा है .इसके बाद ही चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव करवाने का उम्मीद है .इस मौके पर डी डी सी शैलेश कुमार, बी डी ओ गिरीश चंद्र , सी ओ रविंद्र कुमार, पंचायत प्रतिनिधियों समेत कई पदाधिकारी  उपस्थित थे.