Wednesday, 25 November 2026 | 7:37 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना निघासन पुलिस द्वारा परागीपुरवा मोड़ के पास से 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त कन्हैया लाल पुत्र संतोष गुप्ता निवासी मोहल्ला शिवपुरी रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया है।
Share:
लखीमपुर खीरी : 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग एवं क्षेत्राधिकारी महोदय निघासन के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक निघासन के नेतृत्व में मंगलवार को थाना निघासन पुलिस द्वारा परागीपुरवा मोड़ के पास से 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त कन्हैया लाल पुत्र संतोष गुप्ता निवासी मोहल्ला शिवपुरी रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तार के आधार पर थाना निघासन पर मु0अ0सं0 418/2026 धारा 8/20 (b)(11)(a) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

कार्यवाही करने वाली टीम में उ0नि0 राजवीर सिंह, का0 ऋषभदेव पिपरैया, का0 अंकित सोनी रहे।