बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में अपने किरदार ‘एली’ के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। कृति ने बताया कि उन्हें ‘एली’ जैसा बोल्ड और खूबसूरत लुक देने के पीछे उनकी पूरी क्रिएटिव टीम की कड़ी मेहनत है। 16 जून को इंस्टाग्राम पर कृति सेनन ने अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ से अपना शानदार लुक शेयर किया है। इस पोस्ट में कृति ने अपने स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और डायरेक्टर का शुक्रिया अदा किया है। कृति ने फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अडाजानिया को श्रेय देते हुए कहा कि एली के कपड़े सिर्फ फैशन नहीं हैं, बल्कि वे उसके बेबाक और बिंदास स्वभाव को दिखाते हैं। एसोसिएट कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर को लेकर कृति ने एली के लुक्स को जमीन पर उतारने के लिए उनकी मेहनत की सराहना की। हेयर और मेकअप आर्टिस्ट आसिफा अहमद और एड्रियन जैकब्स ने कुति का बीच लुक तैयार किया है। कृति ने निर्देशक होमी अदजानिया को इस लुक का मास्टरमाइंड कहा, जिन्होंने एली के किरदार को इतना कूल और आसान बनाया।
कृति सेनन ने बताया अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के खास लुक का राज
