दो साल बाद लौटेगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, रोहित शेट्टी कब शुरू करेंगे शूटिंग? जानें शो से जुड़े खास अपडेट

रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी 15’ एक बार टीवी पर धमाकेदार तरीके से लौटने को तैयार है। इस सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक मई के दूसरे हफ्ते में होस्ट रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स केप टाउन, साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो सकते हैं। इस बार भी शो का शेड्यूल लंबा रखा गया है। पूरी शूटिंग करीब 50 दिनों में खत्म करने की प्लानिंग है। शो ‘खतरों के खिलाडी 15’ से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘टीम एक बार केप टाउन पहुंच गई, तो शूट लगातार चलेगा। बीच में ब्रेक लेने का ऑप्शन नहीं होता है, क्योंकि स्टंट सेटअप, लोकेशन और पूरी यूनिट एक साथ काम करती है। ऐसे में पूरा सीजन एक ही फ्लो में शूट किया जाएगा, लगभग 50 दिनों के भीतर इसे पूरा करने का टारगेट रखा गया है।’रोहित शेट्टी के शेड्यूल को लेकर भी साफ रणनीति बनाई जा रही है। सूत्र ने कहा, ‘रोहित सर ने अपने कैलेंडर को इसी हिसाब से सेट किया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए निकलने से पहले ‘गोलमाल 5’ का बड़ा हिस्सा शूट हो जाए। क्योंकि शो के दौरान वे पूरी तरह उसी प्रोजेक्ट में व्यस्त रहते हैं। वापस आने के बाद उनका फोकस सीधे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर शिफ्ट होगा। अभी फिल्म और शो के बीच टाइमिंग को बहुत बारीकी से मैनेज किया जा रहा है।’