Saturday, 10 October 2026 | 4:51 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:जनपद के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाशसिंह ने त्योहार को देखते हुए निर्देश जारी किये

Share:
कासगंज:जनपद के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाशसिंह ने त्योहार को देखते हुए निर्देश जारी किये
Read in your preferred language.


कासगंज: आगामी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
      जिलाधिकारी ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी सद्भाव की परंपरा को बनाए रखते हुए सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाएं। किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत किए बिना हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाए जाएं तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।
        जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही बिना सत्यापन के किसी सूचना, फोटो या वीडियो को साझा करें। किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को दें, ताकि समय से उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
        जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को त्योहारों के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को जर्जर तारों एवं खंभों को ठीक कराने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा।
       पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी। तथा रावण दहन स्थलों पर आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की  जाएगी सक्रिय रखने तथा थाना एवं चौकी प्रभारियों को पीस कमेटी के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी आलोक गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारीगण, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।