Tuesday, 29 September 2026 | 11:24 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-अधिकारीगण द्वारा साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।

Share:
कासगंज :-अधिकारीगण द्वारा साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।
Read in your preferred language.
 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज श्री रामेश्वर की अनुमति से गाँधी जयन्ती के अवसर पर दिनांक 25 सितम्बर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक जनपद के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न विद्यालयों में साक्षरता शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जिसके अनुक्रम में श्रीमती जेबा मजीद, विशेष न्यायाधीश, एस.सी.एस.टी. एक्ट द्वारा बी.ए.वी. इण्टर कॉलेज कासगंज में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । श्री अनुतोष कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.-1) द्वारा आजाद गाँधी इण्टर कॉलेज, कासगंज में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । श्री सचिन सिंह, सिविल जज (जू.डि.)/जे.एम./एफ.टी.सी. द्वारा राजकीय हाईस्कूल भिटौना, कासगंज में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । श्री रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला जज, कासगंज द्वारा श्री गणेश इण्टर कॉलेज कासगंज में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । श्री खान जीशान मसूद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कासगंज द्वारा एस.के.वी. लीड एकेडमी कासगंज में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । श्री अविनाश कुमार मिश्रा, सिविल जज (सी.डि.), कासगंज द्वारा श्री राणा इण्टर कॉलेज ढोलना, कासगंज में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । श्री गिरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कासगंज द्वारा शेरवानी इण्टर कॉलेज न्यौली, कासगंज में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर आयोजन में विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण व जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है । 
शालिनी विधेय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा बताया गया कि गाँधी जयन्ती के अवसर पर पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । किशोर अक्सर इस बात से अनभिज्ञ होते हैं कि कानून में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति की सहमति का कोई महत्व नहीं होता और वे ऐसे रिश्तों में बंध जाते हैं जो पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत गम्भीर अपराध माने जाते हैं ऐसे कई मामलों में शामिल युवक केवल 19 या 20 वर्ष के होते हैं और कानून से उतने ही अनभिज्ञ होते हैं । यह अज्ञानता दोनों पक्षों के युवाओं के जीवन को बर्वाद कर देती है । आगामी दिवस में श्री बलदेव विहारी उ.मा. विद्यालय कासगंज, श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका विद्यालय कासगंज, राजकीय इण्टर कॉलेज कासगंज एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पटियाली, कासगंज में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।