Sunday, 18 October 2026 | 4:31 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

पीएम श्री विद्यालय रम्पुरा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Share:
कासगंज: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
Read in your preferred language.

पटियाली (कासगंज)। न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पीएम श्री विद्यालय रम्पुरा में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मैदान पर बच्चों का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।

इस अवसर पर ब्लॉक पीटीआई अजय यादव, प्रदीप यादव, वीरपाल सिंह, दलपति सिंह, यशवीर सिंह, अर्चना राठौर, रतन प्रकाश, रामसेवक, लालाराम, सोरन सिंह, पुष्पेंद्र परमार, सुखवीर सिंह, गुंजन यादव, पूजा यादव, अरविंद कुमार, विनीत पांडे, अरुण कुमार, सचिन शर्मा और विवेक कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।