Tuesday, 06 October 2026 | 4:32 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-6 दिवसीय बौद्ध एवं भीम कथा गूंजेंगी सिद्धनगर में

Share:
कासगंज :-6 दिवसीय बौद्ध एवं भीम कथा गूंजेंगी सिद्धनगर में
Read in your preferred language.



गंजडुंडवारा, कासगंज। ब्लॉक गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम सिद्धनगर में 21 अक्टूबर से छह दिवसीय बुद्ध एवं भीम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 21 अक्टूबर को होगा और 26 अक्टूबर को समापन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बौद्ध कथा समिति के मुख्य सलाहकार एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाज तक पहुंचाना और लोगों को शिक्षा, समानता, मानवता तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है।

उन्होंने बताया कि कथा का वाचन समाज सुधारक बौद्ध एवं भीम कथा नाट्य कला मंडल, खीरी लखीमपुर की ओर से अतुल मिश्रा जी द्वारा किया जाएगा। छह दिनों तक कथा के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक परिवर्तन के संदेश के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष एवं विचारों को भी लोगों के बीच रखा जाएगा।

समिति में इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

आयोजन को सफल बनाने के लिए गठित समिति में प्रेमपाल सिंह मुख्य सलाहकार, कप्तान सिंह समिति अध्यक्ष, शिवपाल सिंह कोषाध्यक्ष, नंदन कुमार संचालक, भगवान सिंह संचालक, बुद्धप्रकाशी लाल सलाहकार, राजेश कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसके अलावा रामवीर सिंह, अशोक (पूर्व प्रधान), महेंद्र (पप्पू), रामपाल सिंह, राजकुमार व्यवस्थापक, श्यामलाल, जितेंद्र सिंह संचालक, महेंद्र चंद सूत्रधार, वासुदेव और सतेंद्र समेत अन्य लोग आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।

26 अक्टूबर को भंडारे के साथ होगा समापन

समिति के अनुसार 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली कथा 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन आयोजित होगी। अंतिम दिन कथा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के ग्रामीणों और आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बुद्ध एवं भीम कथा का श्रवण करने की अपील की है।

मुख्य सलाहकार प्रेमपाल सिंह ने कहा कि कथा के माध्यम से समाज में शिक्षा, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।