कानपुर देहात।
ग्राम निन्होरा तहसील सिकंदरा जनपद में आदरणीय मोती लाल कटियार 83 वर्षीय पुत्र घसीट कटियार का बीमारी के कारण मृत्यु हो जाने उपरांत आज अर्जक पद्धति से शोकसभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता रामबाबू कटियार ने की। सभा का संचालन अर्जक संघ के संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र ने की ।
सभा में माननीय जानकी प्रसाद कटियार, माननीय राम अवतार शिक्षक समेत कई अर्जकों द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई।
वक्ताओं ने कहा कि मृत्योपरांत मृत्यु भोज न करके शोक सभा करना समाज हित में है ।मृत्यु भोज करना और उसको खाना मानवता को कलंकित करता है और मृत्यु भोज निषेध अधिनियम 1960 के भी विरुद्ध है।आओ मानवता को शर्मसार करने वाले इस मृत्यु भोज से मानव समाज को मुक्ति दिलाने का काम करें। वक्ताओं ने कहा कि रामस्वरूप वर्मा जी के बताए गए मृत्यु संस्कार को अपनाना ही श्रेयस्कर है।अंत में शोक सभा के अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त की और 2 मिनट का सम्मान और संवेदना मौन शोक सभा में उपस्थित लोगों से करवा कर शोकसभा का समापन जय अर्जक अभिवादन करते हुए कर देने की घोषणा कर दी।