जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने बाजार समिति परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग ₹40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, प्याज एवं आलू बाजार, फल बाजार, खुदरा बाजार तथा पशुधन क्षेत्र सहित विभिन्न भवनों का उद्घाटन प्रस्तावित है।
प्रशासनिक भवन के शेष निर्माण कार्यों एवं उद्घाटन की सभी तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।
नगर परिषद को परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई तथा कचरा उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक को बाजार समिति परिसर में थाना आउटपोस्ट (TOP) स्थापित करने का निर्देश दिया।संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर बाजार समिति का सुव्यवस्थित संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।