सम्यक पार्टी के बुंदेलखंड कार्यालय का शुभारम्भ

सोमवार को झांसी के अयोध्या पुरी कॉलोनी में सम्यक पार्टी के बुंदेलखंड कार्यालय का शुभारम्भ हुआ। कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव आशाराम, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल, जिला महासचिव सह कार्यालय प्रभारी ब्रम्ह दत्त झा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, सामाजिक चिंतक और जागरूक जन उपस्थित रहे।

भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पण, बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और बुद्ध वंदना के बाद कार्यक्रम का आरंभ हुआ। सबसे पहले नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य और अन्य आगंतुकों का स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य द्वारा किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद बुद्धिजीवियों, सामाजिक चिंतकों और जागरूक जनों के साथ पार्टी की विचारधारा पर चिंतन-मनन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सचिव सह बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध ने किया।