मैनपुरी में युवक ने मंदिर के पास बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने किशोरी को मंदिर के पास बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमान खिशक गई। उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी में काम कर रहे एक युवक ने बीती चार मई की रात पास ही रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को मंदिर के पास बुलाया। इसके बाद उसे बातों में उलझाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर किशोरी को धमकी दी। कहा किसी को यह बात बताई तो जान से मार दूंगा।

सहमी हुई किशोरी पहुंची घर
इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी सहमी हुई घर पहुंची। उसने हिम्मत करके परिजन को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर परिजन के होश उड़ गए। वह उसे लेकर थाना पहुंचे। यहां आरोपी फरदीन के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी फरदीन की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी ने बताया की पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।