क्या ‘स्पिरिट’ से सामने आया प्रभास का लुक? धोती और चप्पल में दिखे अभिनेता; फैंस हुए उत्साहित

प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हैं। दोनों इसकी शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का एक खास लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रभास की तस्वीर देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस तस्वीर में प्रभास स्टाइलिश लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘स्पिरिट’ से प्रभास का जो लुक वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने पारंपरिक धोती पहनी है। उनके हाथ में एक बंदूक है। उनके बाल काफी लंबे हैं और उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। उन्होंने चप्पल पहनी है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यह तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हुई है या फिर यह किसी फैन ने बनाई है। ‘स्पिरिट’ का निर्देशन ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप वांगा कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। आमतौर पर, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों में मुख्य किरदारों का मेकओवर बेहद दमदार होता है। इसी वजह से, हर किसी के मन में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास को किस अंदाज में दिखाया जाएगा। इस माहौल के बीच, प्रभास की तस्वीर ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
बताया जाता है कि फिल्म में प्रभास एक दमदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे। यह ऐसा किरदार है जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है।