Saturday, 28 November 2026 | 1:00 PM
भारत

गया: बाल विवाह निषेध पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Share:
गया: बाल विवाह निषेध पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर आज जिला परिषद सभागार, गया में कवच परियोजना एवं महिला एवं बाल विकास निगम, गया द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
प्रमुख उपलब्धियां और आज की झलकियां:
कार्यशाला में बताया गया कि  गया जिले में बाल विवाह की दर 40.10% से घटकर अब 32.3% पर आ गई है। पिछले एक वर्ष में समय रहते 84 बाल विवाह रोके गए।
स्कूल से  8,771 ड्रॉपआउट/अनामांकित बालिकाओं को पुनः स्कूल से जोड़ा गया और 15,680 जोखिमग्रस्त बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।
वहाँ उपस्थित  जिले की 23 पंचायतों के मुखियाओं ने अपनी पंचायत को 'बाल विवाह मुक्त' बनाने का प्रण लिया।
उद्देश्य  की पूर्ति हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता फैलाने के लिए दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस प्रकार जिला में बाल विवाह की रोकथाम  के लिए सभी को जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया गया।