प्रयागराज,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ एवं ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की समीक्षा बैठक सम्पन्न,
प्रयागराज 27 नवम्बर
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ तथा ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को योजना के अंतर्गत निर्धारित शत-प्रतिशत (100%) लक्ष्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय पोर्टल पर अद्यतन आंकड़े शीघ्र फीड करें तथा अपनी प्रगति को लगातार अपडेट करते हुए उच्चाधिकारियों को नियमित रूप से अवगत कराएं।
इसके साथ ही, फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों को आपसी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा जनपद की रैंकिंग एवं स्थिति में अपेक्षित सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।