यूट्यूबर अभिषेक मल्हान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर सब चौक गए। दरअसल, अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 4 साल बाद दाढ़ी हटाकर क्लीन शेव किया। वीडियो में उन्होंने घरवालों का रिएक्शन भी शेयर किया। वीडियो में सबसे पहले उनकी भाभी रुचिका राठौड़ उन्हें देखकर हैरान रह जाती हैं और मजाक में कहती हैं- ‘कह दो कि ये झूठ है।’ वहीं उनकी मां डिंपल मल्हान तो कुछ पल के लिए डर ही जाती हैं और उन्हें लगता है कि घर में कोई अजनबी आ गया है। बाद में जब उन्हें पता चलता है कि वो अभिषेक ही हैं, तो सबकी हंसी छूट जाती है।हालांकि अभिषेक के पिता उनके नए लुक से खुश नजर आते हैं और कहते हैं कि वे क्लीन शेव में रणबीर कपूर जैसे लग रहे हैं। वहीं उनके भाई निश्चय मल्हान भी उनका नया लुक देखकर काफी शॉक्ड नजर आए।
फुकरा इंसान ने बदला अपना लुक, देखकर चौंक गए घरवाले; मां को लगा- ‘चोर आ गया है’
