Tuesday, 15 September 2026 | 3:08 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एक निजी कार्यक्रम में जनपद पहुंच,कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2025 आज दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद सिंह के एक निजी कार्यक्रम में जनपद पहुंचे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में नए जिला अध्
Share:
फर्रुखाबाद:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एक निजी कार्यक्रम में जनपद पहुंच,कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2025 आज दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद सिंह के एक निजी कार्यक्रम में जनपद पहुंचे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में नए जिला अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्वाचित किए जाएंगे। भाजपा का संगठन देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसकी केंद्र व देश के 20 राज्यों में सरकार चल रही है। पूरे क्षेत्र में संगठन पर्व के माध्यम से नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को समाप्त किया गया है प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के द्वारा जल्द ही पूरे क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे पंचायत चुनाव एवं 2027 के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए नई कमेटी का गठन भी किया जाएगा भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है यहां पर परिवारवाद और वंशवाद की परिपाटी नहीं चलती है इसलिए जो कार्यकर्ता संगठन में निष्ठा एवं लगन के साथ कार्यकर्ता है उसको पार्टी द्वारा संगठन में कार्य करने का अवसर मिलता है।

भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अभियान संविधान गौरव अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है इसके माध्यम से पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के महत्वपूर्ण बिंदुओं को जनता तक पहुंचाना का कार्य करेगा भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान के आधार पर कार्य करती है केंद्र व प्रदेश की सरकार भी डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलकर देश में समता मूलक समाज की स्थापना कर रही है लेकिन कुछ राजनीतिक दल जो सत्ता में आने के लिए जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं वह जनता में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को लेकर भाजपा के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं बल्कि ऐसे राजनीतिक दल जो सत्ता में रहे जिन्होंने सिर्फ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान ही नहीं किया बल्कि उनके संविधान को भी सम्मान देने का कार्य नहीं किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दल जिनकी पार्टी में खुद ही संविधान नहीं है जहां पर परिवारवाद और वंशवाद पर पूरी पार्टी आधारित है ऐसे राजनीतिक दल भाजपा पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता सौंप है इससे बौखलाई हुई यह राजनीतिक दल देश में जातिवाद की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं लेकिन भाजपा का एक- एक  कार्यकर्ता ऐसे राजनीतिक दलों का डटकर मुकाबला करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया जल्द ही जिलों को नए अध्यक्ष मिलेंगे संभवत 2 से 3 दिनों में सूची घोषित होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, प्रवीण पाल आदि लोग मौजूद रहे।