फर्रुखाबाद: पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी आरती सिंह ने तीन उप निरीक्षकों के किए तबादले

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनके स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक हरिकेश कुमार को पांचाल घाट चौकी प्रभारी (थाना कादरीगेट) नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस लाइन के उप निरीक्षक जयेन्द्र सिंह को कोतवाली कायमगंज भेजा गया है।

इसके अलावा जसमई (राजेपुर) चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्द यादव का स्थानांतरण करते हुए उन्हें आईटीआई चौकी प्रभारी (थाना कादरीगेट) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

Leave a Comment