Tuesday, 03 November 2026 | 9:08 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार को हॉटस्पॉट की होगी नियमित समीक्षा, दो नए स्थल चिह्नित

फर्रुखाबाद में 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवा की समीक्षा बैठक में आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। जमापुर चौराहा और पुलिस चौकी सराह को नए हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया। वाहनों, जीवनरक्षक उपकरणों, दवाइयों और ईएमटी-पायलट की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए।
Share:
फर्रुखाबाद: एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार को हॉटस्पॉट की होगी नियमित समीक्षा, दो नए स्थल चिह्नित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) जनपद में 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों तक समय से चिकित्सा सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिले में जमापुर चौराहा एवं पुलिस चौकी सराह को नए एम्बुलेंस हॉटस्पॉट स्थलों के रूप में चिह्नित किया गया। इन स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता से आसपास के क्षेत्रों में आपातकालीन कॉल मिलने पर कम समय में मरीजों तक सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी। पूर्व निर्धारित हॉटस्पॉट स्थलों की भी नियमित समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार उनमें बदलाव करने के निर्देश दिए गए।
ईएमटी और पायलट की कार्यप्रणाली की होगी समीक्षा
बैठक में एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी एवं पायलट की दैनिक कार्यप्रणाली, उपस्थिति और ड्यूटी व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। सभी कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में रहने, संबंधित बैठकों में नियमित प्रतिभाग करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
वाहनों और चिकित्सा उपकरणों की जांच के निर्देश
एम्बुलेंस वाहनों का समय-समय पर नियमित मेंटेनेंस कराने के साथ ही उनमें निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को एम्बुलेंस के भीतर ही आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध होनी चाहिए।
रिस्पॉन्स टाइम सुधारने पर जोर
बैठक में RTNM को रोकने तथा Quick Response सुनिश्चित करने के लिए विशेष समीक्षा के निर्देश दिए गए। अधिक संख्या में कॉल प्राप्त होने वाले क्षेत्रों का विश्लेषण कर वहां एम्बुलेंस की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त ईएमटी एवं ईएमई द्वारा पीएम कार्यालय में संबंधित बिंदुओं की समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कटारिया, सहायक शोध अधिकारी विकास कुमार, फार्मासिस्ट आशीष कुमार शुक्ला, कार्यक्रम प्रबंधक 108/102 सचिन राज एवं जिला प्रभारी 108/102 कौशल किशोर उपस्थित रहे।