रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे कर चुकी है। अब तीसरे सप्ताह में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर हासिल कर रही है और कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। यही कारण है कि ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ ने अपने 22वें दिन चौथे गुरुवार को 4.19 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही 22 दिनों में ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 1,045.46 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘धुरंधर 2’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1650 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। 22 दिनों में सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 16,57.86 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। यही नहीं ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
वर्ल्डवाइड 1650 करोड़ रुपए के पार हुई ‘धुरंधर 2’
