पीलीभीत में लोकतंत्र सेनानी रुपलाल का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

लोकतंत्र सेनानी का बीमारी के चलते 74 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। पुलिस की सलामी के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

न्यूरिया खुर्द उर्फ़ शिवपुरिया निवासी लोकतंत्र सेनानी रूप लाल शर्मा वर्ष 1976 में पीलीभीत की जेल मे बंद रहे थे। वह तीन वर्ष से बीमार चल रहे थे। उनके बड़े पुत्र जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनको फालिस का दौरा पड़ा था। इसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पर तहसीलदार राम ऋषि रमन, सीओ सदर प्रतीक कुमार दहिया, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्नोई, कानूनगो मान सिंह की मौजूदगी में पुलिस की सलामी के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।